रायपुर। छत्तीसगढ़ में 20 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव (Municipal elections) होंगे। प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में चुनाव और 14 नगरीय निकायों में उपचुनाव के बारे में को राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त ( State Chief Election Commissioner) ठाकुर रामसिंह (Thakur Ram Singh) ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8.00 बजे से लेकर शाम 5.00 बजे तक रखा गया है। वहीं मतगणना 23 दिसबंर को सुबह 9.00 बजे से प्रारंभ होगी।

ठाकुर राम सिंह ने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 27 नवंबर को होगा। वहीं आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन भी 27 नवंबर को ही हो जाएगा। मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तिथि भी 27 नवंबर को है। वहीं अभ्यर्थी 6 दिसंबर 2021 तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

इस साफ्टवेयर के जरिए नॉमिनेशन दाखिल होगा
आगामी चुनाव में उम्मीदवारों को अपना नाम निर्देशन पत्र (नामांकन) ऑनलाइन दाखिल करना होगा। अभ्यर्थी घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से छग निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में उपलब्ध ओनो (ONNO ) साफ्टवेयर के जरिए नॉमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी गई है।

प्रदेश के इन निकायों में होंगे चुनाव
जिला                       निकायों के नाम
बीजापुर                 नगर पंचायत भैरमगढ़
नगर पंचायत भोपालपट्टनम
रायपुर                   नगरपालिका निगम बीरगांव
कांकेर                    नगर पंचायत नरहरपुर
दुर्ग                       नगर पालिक निगम भिलाई
नगर पालिक निगम रिसाली
नगर पालिक निगम जामुल
नगर पालिक निगम चरोदा
राजनांदगांव        नगरपालिका परिषद् खैरागढ़
बेमेतरा                नगर पंचायत मारो
कोरिया               नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर
नगर पालिका परिषद् शिवपुर चरचा
सूरजपुर             नगर पंचायत प्रेमनगर
सुकमा               नगर पंचायत कोटा
रायगढ़              नगर पालिका सारंगढ़

By admin