रायपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खासकर ओडिशा से लगे सीमावर्ती इलाकों से बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी के मामले पकड़े गए हैं। राज्य में गांजा तस्करी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम के इस निर्देश का असर भी दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ पुलिस के नए मुखिया अशोक जुनेजा ने शुक्रवार को अपना पद्भार ग्रहण कर लिया। नए डीजीपी ने प्रेस वार्ता में गांजा तस्करी को रोकने को लेकर जानकारी साझा की।

डीजीपी डीजीपी अशोक जुनेजा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना, माओवाद प्रभावित क्षेत्र में विकास को गति देने पर फोकस होगा। शासन के विकास को पहुंचानें का प्रयास उन क्षेत्रों में होगा। अशोक जुनेजा ने कहा कि डीजीपी ओडिशा से बात हुई है। गांजा की तस्करी रोकनें आगामी मंगलवार को उनसे विस्तृत बात होगी। उनसे मिलकर गांजा तस्करी को रोकने इंटर स्टेट आपरेशन की बात करेगें, मिलकर रणनीति बनाएंगे।

आईजी ने भी की बैठक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हिदायत के बाद पुलिस विभाग में बैठकों का दौर जारी है। रायपुर संभाग के आईजी ने डॉक्टर आनंद छाबड़ा ने सभी जिलों के एसपी की बैठक शुक्रवार को ली। बैठक में चिटफंड कंपनियों के फरार आरोपियों को पकड़ने, दिगर प्रांत से आने वाले धान पर रोक लगाने, बार्डर पर पुलिस की तैनाती, गांजा की तस्करी रोकने, जुआ सट्टा सहित अवैध कारोबार पर रोक लगाने के निर्देश आईजी ने संभाग के सभी पांच जिलों के एसपी को दिए।

By admin