रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में खारून नदी के तट पर डुबकी लगाई। देव दीपावली के मौके पर पवित्र नदियों में स्नान करने और दान देने की मान्यता है। स्नान के बाद भगवान शिव की आराधना करते हुए उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट में पुन्नी मेला का भव्य आयोजन सालों से किया जाता आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मेले में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

इसके बाद मेले में आए लोगों को संबोधित करते हुए कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महादेव घाट में खारुन नदी के किनारे रिवरफ्रंट का निर्माण किया जाएगा।

इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

By admin