BJP released the list of candidates of Bhilai Charoda Corporation

भिलाई। नगरीय निकाय चुनावों में सत्ताधारी कांग्रेस व भाजपा द्वारा जोर आजमाइश शुरू कर दी गई है। सोमवार को दोनों पार्टियों के प्रमुख नेता भिलाई चरोदा निगम के दौरे पर रहे। एक ओर जहां भाजपा इस निगम में जीत को लेकर आश्वस्थ है वहीं कांग्रेस पार्टी भी इस क्षेत्र से 20 वर्षों का सूखा खत्म करने की फिराक में हैं। प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों दलों द्वारा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जा रही है।

कांग्रेस के जिला प्रभारी मंत्री मो अकबर ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद कहा क इस बार चुनाव में अधिकतर वार्डों में कांग्रेस के पार्षद चुन कर आएंगे। हमारी तैयारी पूरी है कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। प्रत्याशी चयन को लेकर मो अकबर ने कहा कि 40 वार्डों से कार्यकताओं से आवेदन लिए जा रहे हैं। टिकट प्रदान करने का आधार प्रत्यािशयों की व्यक्तिगत छवि, लोगों के बीच उनका कामकाज आदि देखकर किया जाएगा। मो अकबर ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है इस बार भिलाई चरोदा निगम में कांगेस का महापौर बनेगा।

30 तक कर देंगे प्रत्याशियों की घोषणा

इधर भाजपा के चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 30 तक प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक की गई है। हर वार्ड से चुनाव लडने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई है। हमने प्रत्याशी चयन को लेकर एक मॉडल बनाया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता मंडल स्तर पर आवेदन देंगे। मंडल से जिला व जिले से संभाग स्तर पर आवेदन जाएगा। संभागीय स्तर पर प्रत्याशियाें का चयन किया जाएगा। विवाद की स्थिति में प्रदेश की अपील समिती निर्णय करेगी।

By admin