भिलाई। छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। उम्मीदवारों के लिए तीन दिसंबर को नामांकन की अंतिम तिथि है, जबकि नाम वापसी के लिए छह दिसंबर की तारीख अंतिम रखी गई है।

इसे लेकर चुनावी सरगर्मियां भिलाई में भी तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में 27 नवंबर 2021 को प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, कैबिनेट मंत्री गिरीश देवांगन एवं पर्यवेक्षकगण चुनावी संबंधित वार्ड वार प्रत्याशियों के संबंध में चर्चा करेंगे। जानिए किन क्षेत्रों में वे किस समय से लेकर किस समय तक मौजूद रहेंगे।

समय :- सुबह 11 से 12
वार्ड 1 से 10
स्थान :-स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई

समय :- दोपहर 12 से 1
वार्ड 11 से 20
स्थान :-स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई

समय :- दोपहर 1 से 2
वार्ड 21 से 30
स्थान :-स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई

समय :- दोपहर 2 से 3
वार्ड 31 से 40
स्थान :-स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई

समय :- दोपहर 3 से 4
वार्ड 41 से 50
स्थान :-स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई

समय :- दोपहर 4 से 5
वार्ड 51 से 60
स्थान :-स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई

समय :- शाम 5 से 6
वार्ड 61से 70
स्थान :-स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई

बताते चलें कि चुनाव में कोई कोर कसर कोई भी पार्टी नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए अभी से जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निकाय चुनावों के नतीजों से यह आकलन भी लग जाएगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़वासियों ने सत्ता सौंपने का मन किसको बनाना शुरू कर दिया है। इसके नतीजों के आधार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाने पर विचार कर सकते हैं।

By admin