रायपुर। प्रदेश की माधुरी जंघेल (Madhuri Janghel) और दुलारू राम साहू ( Dularu Ram Sahu) को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (Gopal Ratna Award) से नवाजा गया है। पशुपालन व पशुधन विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय ने आज यह पुरस्कार दिया है। केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री परूषोत्तम रूपाला (Parushottam Rupala) ने भारत में श्वेत क्रांति के जनक स्वर्गीय वर्गीज कुरियन की जन्म शताब्दी व राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर गुजरात के आनंद में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए।

इस पुरस्कार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) और पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे (Ravindra Choubey) ने पशुपालक माधुरी जंघेल (Madhuri Janghel) और तकनीशियन दुलारू राम साहू ( Dularu Ram Sahu) को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पुरस्कार में इतनी राशि मिली
धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम मुरा के कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन दुलारू राम साहू ( Dularu Ram Sahu) को श्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी मां तीन लाख रुपए का द्वितीय पुरस्कार मिला है। वहीं राजनांदगाव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम संडी की पशुपालक माधुरी जंघेल (Madhuri Janghel) को श्रेष्ठ देशी नस्ल कृषक श्रेणी में दो लाख रूपए का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

 

By admin