रायपुर। प्रदेश के 15 नगरीय निकायों (Urban Bodies) में होने वाले चुनावों (Election) की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए आज राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त (State Chief Election Commissioner) ठाकुर राम सिंह (Thakur Ram Singh) आज दोपहर 12 बजे तारीखों की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही निकाय क्षेत्रों में आज आचार संहिता लागू हो सकती है। बता दें कि प्रदेश के 04 नगर निगम, 05 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में चुनाव होने है। ऐसे करीब 28 से 30 वार्डों में भी उपचुनाव होंगे।

प्रदेश के इन निकायों में होंगे चुनाव
जिला                       निकायों के नाम
बीजापुर                 नगर पंचायत भैरमगढ़
नगर पंचायत भोपालपट्टनम
रायपुर                   नगरपालिका निगम बीरगांव
कांकेर                    नगर पंचायत नरहरपुर
दुर्ग                       नगर पालिक निगम भिलाई
नगर पालिक निगम रिसाली
नगर पालिक निगम जामुल
नगर पालिक निगम चरोदा
राजनांदगांव        नगरपालिका परिषद् खैरागढ़
बेमेतरा                नगर पंचायत मारो
कोरिया               नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर
नगर पालिका परिषद् शिवपुर चरचा
सूरजपुर             नगर पंचायत प्रेमनगर
सुकमा               नगर पंचायत कोटा
रायगढ़              नगर पालिका सारंगढ़

इस साफ्टवेयर के जरिए नॉमिनेशन दाखिल होगा
आगामी चुनाव में उम्मीदवारों को अपना नाम निर्देशन पत्र (नामांकन) ऑनलाइन दाखिल करना होगा। अभ्यर्थी घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से छग निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में उपलब्ध ओनो साफ्टवेयर के जरिए नॉमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी गई है।

By admin