रायपुर। प्रदेश के धूर नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में 16 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। बतादें कि पुलिस द्वारा इन दिनों वोन वर्राटू (घर वापसी अभियान) चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो इनामी नक्सली है। समर्पित नक्सलियों ने बताया कि नक्सली नेताओं की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ना चाहते है। नक्सलियों के आत्मसमर्पण के दौरान किरंदुल थाना के एसडीओपी कर्ण कुमार उइके, किरंदुल थाना के उप निरीक्षक शशिकांत टंडन सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के किरंदुल और बचेली क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों ने किरंदुल में आकर सरेंडर किया है। आज आत्मसमर्पित नक्सलियों में मदकम हुर्रा और हुंगा बसरा पर एकएक लाख रुपये का इनाम घोषित था। चौदह से अधिक नक्सली मदकमिरस गांव के रहने वाले है।

बतादें कि घुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लोन वर्राटू (घर वापसी अभियान) चलाया जा रहा है। वर्ष 2020 में शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 288 नक्सली सरेंडर कर चुके है।

By admin