रायपुर। राज्य में एक दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 13 दिनों में 5, 53, 612 किसानों से 19,24, 794 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों से 2,479 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 3328 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है। अब तक 5 लाख 78 हजार 921 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है तथा उपार्जन केन्द्रों से मिलरों द्वारा 3,32,247 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1985 मिलर्स ने पंजीयन कराया है।

धान खरीदी के 13वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में पहले पायदान पर रहा है। यहां 1,96,234 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा 1,47,656 मीटरिक टन धान की खरीदी के साथ दूसरे क्रम पर है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला 1,44,217 मीटिरिक टन धान की खरीदी के साथ राज्य में तीसरे स्थान पर है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर में 23,562, बीजापुर जिले में 5,066 , दंतेवाड़ा जिले में 857, कांकेर जिले में 60 हजार 870, कोण्डागांव जिले में 32 हजार 890, नारायणपुर जिले में 3,564, सुकमा जिले में 3,617, बिलासपुर में 99,373, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 12,131, जांजगीर-चांपा जिले में 1,19,941, कोरबा जिले में 19,232, मुंगेली जिले में 80,065, रायगढ़ में 96,956 , बालोद जिले में 1,32,449 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 1,47,656 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 93,643 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में एक लाख 22, राजनांदगांव जिले में 1,96,234 , बलौदाबाजार जिले में 1,44,217 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 91,032 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 72,559 , महासमुंद जिले में 1,33,124 , रायपुर जिले में 1,11,256, बलरामपुर जिले में 28,495 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 16,833 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 20,928 , सरगुजा जिले में 30,054 और सूरजपुर जिले में 48,168 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

By admin