Big action of BJP

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत करन निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इसकी शुरुआत नगर पालिका परिषद् जामुल से कर दी है। भाजपा ने जामुल पालिका में भाजपा से टिकट न मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 9 प्रत्याशियों की प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी है। इस संबंध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि इन दिनों निकाय चुनाव में प्रचार प्रसार का दौर जोरों पर है। जामुल पालिका से भाजपा की टिकट न मिलने से नाराज कई प्रत्याशियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया। इसके बाद भाजपा के दिग्गजों ने ऐसे प्रत्याशियों को साधने का प्रयास किया। इस दौरान कर्द रास्ते पर आ गए तो कई अब भी मैदान में डटे हैं। अब ऐसे प्रत्याशियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जामुल पालिका परिषद के 9 बागी प्रत्याशियों की प्राथमिक सदस्यता 9 साल के लिए खत्म कर दी है। बताया जा रहा है कि जामुल के बाद अब भिलाई, रिसाली व भिलाई चरोदा निगम की बारी है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द की इन तीनों निकायों में भी बागियों पर जल्द निष्कासन की गाज गिरेगी।

इन बागियों पर हुई निष्कासन की कार्रवाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक जामुल पालिका से वार्ड 3 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हरीश वर्मा, अश्विनी यादव, वार्ड 6 से नरेन्द्र देवदास, वार्ड 7 से अश्विनी साहू, वार्ड 8 से वेंकटेश मेश्राम, वार्ड 8 से यशवंत रघुवंशी, वार्ड 10 से उषा गजेन्द्र साहू, वार्ड 11 भूपेश सिंह तथा वार्ड 16 से चुम्मन वर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया।

List
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी निष्कासितों की सूची

By admin