रायपुर। प्रदेश के छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ अब सहायक आरक्षकों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीजापुर जिले के मिरतुर थाना में पदस्थ 40 से अधिक सहायक आरक्षकों ने थाना में अपना हथियार जमा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सहायक आरक्षकों ने अपने परिजनों के साथ आंदोलन के दौरन पुलिस बल द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी मिल रही कि अपनी मांगों को लेकर पुलिस परिवार के लोग अभनपुर में आंदोलन पर बने हुए है। जानकारी यह भी मिल रही कि स्थिति को संभाल पाने में पुलिस को नाकाम हो रही है।

बता दें कि बुधवार सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस परिवार की मांगों पर विचार करने के लिए कमेटी गठित किया है। कमेटी के अध्यक्ष ADG हिमांशु गुप्ता नियुक्त किये गए हैं। चार सदस्य वाली यह समिति मामले की जांच करेगी।

By admin