रायपुर। साल 2021 का अंतिम महीना (Last Month) चल रहा है। इससे पहले 2022 के लिए सरकारी छुटिट्यों (Government Holiday) की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय सरकार कल्याण समन्वय समिति (Central Government Welfare Coordination Committee) ने जिन तीन शासकीय छुटिट्यों को चुना है, उनमें 18 मार्च को होली, 19 अगस्त को जन्माष्टमी व 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी शामिल हैं।

समिति के सचिव डॉ. वी गिरी ( Dr. V. Giri) के अनुसार राजपत्रित व वैकल्पिक अवकाशों की सूची भी जारी की गई है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राजपत्रित अवकाश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 18 मार्च होली, 14 अप्रैल महावीर जयंती, 15 अप्रैल गुड- फ्राइडे, 3 मई ईद-उल-फितर, 16 मई बुद्ध पूर्णिमा, 10 जुलाई बकरीद, 9 अगस्त मोहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस , 19 अगस्त जन्माष्टमी, 31 अगस्त गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, 5 अक्टूबर दशहरा, 9 अक्टूबर ईद – ए- मिलाद, 24 अक्टूबर दीवाली, 8 नवंबर गुरु नानक जयंती व 25 दिसंबर क्रिसमस शामिल हैं।

गुरु गोविंद सिंह जयंती 9 जनवरी, लोहारी 13 जनवरी, मकर संक्राति 14 जनवरी, बसंत पंचमी 5 फरवरी, हजरत अली जयंती 15 फरवरी, गुरु रविदास जयंती 16 फरवरी, शिवाजी जयंती 19 फरवरी, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 26 फरवरी, महा शिवरात्रि 1 मार्च, 17 मार्च होलिका दहन, डोल यात्रा 18 मार्च, गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल, राम नवमी 10 अप्रैल, वैशाखी 14 अप्रैल,  ईस्टर संडे 17 अप्रैल, जमात उल विदा 29 अप्रैल को अवकाश रहेगा।

इन पर भी मिलेगा अवकाश
गुरु रवींद्र नाथ जयंती 9 मई, रथयात्रा 1 जुलाई, जन्माष्टमी स्मार्त 218 अगस्त, ओणम 8 सितंबर, 2 अक्टूबर दशहरा, दशहरा महाअष्टमी 3 अक्टूबर व 4 अक्टूबर दशहरा महानवमी, महर्षि बाल्मीकी जयंती9 अक्टूबर, करवा चौथ 13 अक्टूबर, नरक चतुर्दशी 24 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर भाईदूज, 30 अक्टूबर छठ पूजा सूर्य षष्ठी प्रतिहर षष्ठी, 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस, 25 दिसंबर क्रिसमस शामिल हैं।

By admin