रायपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रदेश में वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा अप्रैल के आखिरी सप्ताह से आयोजित की जा सकती है। साथ ही 2022 में लिखित परीक्षा के पहले कॉलेजों में प्रैक्टिकल होंगे। इसकी पूरी जानकारी देने के लिए विश्वविद्यालय से इस बारे में सूचना जारी करेगी। दरअसल, पिछले सत्र में कोरोना संक्रमण की वजह से शेड्यूल गड़बड़ा गया था।
रविवि की परीक्षाएं खत्म होने के बाद प्रैक्टिकल का आयोजन किया गया था। इस सत्र में स्थिति बदल गई है। कॉलेज खुल चुके हैं। पढ़ाई भी ऑफ लाइन यानी कॉलेजों में क्लास लगाकर करायी जा रही है। इसलिए परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर जनवरी में निर्देश जारी होंगे। मुख्य परीक्षा होने से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इसका आयोजन कॉलेज अपने स्तर पर कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल होने से इसके नंबर विवि काे मिल जाएंगे। इसके बाद जब मुख्य परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन हो जाएगा। इसके बाद रिजल्ट निकालने में देरी नहीं होगी।
1.60 लाख से अधिक हो सकती है परीक्षार्थिंयों की संख्या
जानकारी के अनुसार रविवि की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विश्वविद्यालय स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। परीक्षा शुल्क में इस बार भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। पिछली बार जितनी फीस थी, उतनी ही इस बार तय की गई है। जनवरी में परीक्षा के आवेदन लिए जाएंगे। अप्रैल से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए कॉलेजों को भी जानकारी दी गई है। पिछली बार वार्षिक परीक्षा में करीब डेढ़ लाख छात्र थे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 1.60 लाख से अधिक हो सकती है।

By admin