भिलाई। नगर निगम भिलाई के 70 व रिसाली के 40 वार्डों में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के प्रत्याशी कई वार्डों में आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी को यहां भी झटका लगा है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम रिसाली में भी कुछ वार्डों के रुझान सामने आए हैं।यहां भाजपा व कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की कड़ी टक्कर देखी जा रही है। ओवरऑल रुझानों को देखें तो कांग्रेस पार्टी को लाभ होता दिख रहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में हुए 15 निकायों में मतगणना जारी है। अब तक के रुझान और नतीजों को देखें तो कांग्रेस पार्टी भाजपा पर भारी पड़ी है। नगर निगम भिलाई के ताजा रुझानों में कांग्रेस के प्रत्याशी लीड कर रहे हैं। भिलाई निगम के बात करें तो वार्ड 7 सेक्टर 5 से नीरज पाल दो राउंड की गिनती के बाद बड़ी लीड पर है। यहां नीरज पाल 300 से अधिक मतों की लीड ले चुके हैं। इसके अलावा वार्ड 59 से कांग्रेस प्रत्याशी एकांत बंछोर आगे चल रहे हैं। वार्ड 37 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद मन्नान भी आगे चल रहे हैं। वहीं वार्ड 7 से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सिंह  आगे हैं वहीं वार्ड क्रमांक 20 वैशाली नगर वार्ड से कांग्रेस की सुषमा उपाध्याय ने लीड बना रखी है। इसके अलावा वार्ड 45 से भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर आगे हैं। वार्ड 47 व वार्ड 48 में भी भाजपा के प्रत्याशियों ने लीड बना रखी है। वार्ड 52 व वार्ड 53 व वार्ड 55, वार्ड 57, वार्ड 59, वार्ड 61 में कांग्रेस तो वार्ड 58, वार्ड 63 व  64 में भाजपा को लीड मिल रही है।

कई दिग्गज पीछे
एक और जगह भिलाई निगम के चुनाव में कांग्रेस अधिकतर सीटों पर लीड बना रही है वहीं भाजपा व कांग्रेस के कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं। इनमें बड़ा नाम पीयूष मिश्रा का भी है जो वार्ड क्रमांक 38 सोनिया गांधी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। वही वार्ड 19 राजीव नगर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के राजेंद्र अरोरा भी काफी पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा वार्ड 5 से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप निरंकारी भी पीछे हैं।

By admin