भिलाई। नगर निगम भिलाई के चुनाव परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 70 वार्डों में वोटरों की संख्या अधिक होने की वजह से वोटों की गिनती सुबह से आधी रात तक चली। हालांकि रुझान आना दोपहर से शुरू हो गया था। यहां कांग्रेस बढ़त बनाई हुई थी। अंत में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया।

यह तय है कि भिलाई निगम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 37 पार्षदों के साथ वे शहर विकास की योजनाएं बनाएंगे। वहीं 24 सदस्यों के साथ भाजपा शहर सरकार के काम-काज पर नजर रखेगी।

बता दें कि वोटों की गिनती के दौरान काउंटिंग पूरी होने के बाद भी कुछ सीटों पर करीबी मामला होने से विजेता प्रत्याशियों की घोषणा देर से की गई। हालांकि रात 12 बजे तक फाइनल नतीजों की घोषणा नहीं हुई थी, लेकिन तस्वीर लगभग साफ हो गई थी। रात 12 बजे तक के नतीजों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने यहां बहुमत पा लिया था।

8 वार्डों में जनता ने निर्दलियों को प्रतिनिधि चुना
कांग्रेस ने कुल 37 वार्डों में पताया लहराया है। भाजपा को 24 वार्डों तक संतोष करना पड़ा। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों को 8 वार्डों में जीत मिली है।

मोबाइल, टीवी, फेसबुक पर टीकी रहीं नजरें
बता दें कि जब तक पूरे परिणाम नहीं आए तब तक हर वर्ग का ध्यान परिणाम पर रहा। मोबाइल, टीवी, फेसबुक पर लोगों की नजरें टीकी रहीं। वे हर पल अपडेट खबरें देख रहे थे। इधर मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों का दिल तेजी से धड़कते रहा। मतों की गिरनती की ओर पूरी तरह से नजरें गड़ाए हुए थे।

तीसरी बार भी कांग्रेस का महापौर
भिलाई निगम में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का महापौर बनेगा। वहीं इस बार सभापति भी कांग्रेस पार्टी का ही होगा। इससे पहले 2000, 2010 व 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस के महापौर ही चुनकर आए थे। 2005 में भाजपा के विद्यारतन भसीन महापौर बने थे।

विश्वास पर वे खरा उतरे दिग्गज
बता दें कि इस बार के चुनाव में भी पार्टियों ने अपने पुराने दिग्गज कार्यकर्ताओं पर फिर विश्वास किया था। उस विश्वास पर वे खरा उतरे हैं। गुरुवार को जारी नतीजों में कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। कुछ पूर्व पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा है।

इन दिग्गजों का वर्चस्व रहा कायम
भारतीय जनता पार्टी के पियुष मिश्रा वार्ड 38 तथा रिकेश सेन वार्ड 26 से चुनाव जीत गए हैं। वही कांग्रेस के संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, लक्ष्मीपति राजू, नीरज पाल, एकांश बंछोर, सुभद्रा सिंह, सीजू एंथोनी चुनाव जीतने में कामयाब रहे। निर्दलीय प्रत्शशियों की बात करें तो वशीष्ठ नारायण मिश्र वार्ड 54 से व रामानंद मौर्या वार्ड 19 से विजयी रहे। इधर कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशियों में शामिल राजेन्द्र अरोरा और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया चुनाव हार गए।

ये हैं विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 योगेश साहू निर्दलीय
वार्ड 2 मुकेश कुमार अग्रवाल भाजपा
वार्ड 3 हरिओम तिवारी निर्दलीय
वार्ड 4 चंद्रेश्वरी बांधे भाजपा
वार्ड 5 संदीप निरंकारी कांग्रेस
वार्ड 6 रविशंकर कुर्रे कांग्रेस
वार्ड 7 आदित्य सिंह कांग्रेस
वार्ड 8 राजेन्द्र कुमार निर्दलीय
वार्ड 9 रानू साहू निर्दलीय
वार्ड 10 चंद्रशेखर गवई कांग्रेस
वार्ड 11 महेश वर्मा भाजपा
वार्ड 12 गिरवर बंटी साहू कांग्रेस
वार्ड 13 अंजु सिन्हा कांग्रेस
वार्ड 14 अभिषेक मिश्रा कांग्रेस
वार्ड 15 संतोष मौर्या भाजपा
वार्ड 16 केशव प्रसाद चौबे कांग्रेस
वार्ड 17 भोजराम भोजू भाजपा
वार्ड 18 लालचंद वर्मा कांग्रेस
वार्ड 19 रामानंद मौर्या निर्दलीय
वार्ड 20 स्मिता दोडके भाजपा
वार्ड 21 नेहा साहू कांग्रेस
वार्ड 22 अनिता अजय साहू निर्दलीय
वार्ड 23 उषा शर्मा कांग्रेस
वार्ड 24 नीतेश यादव कांग्रेस
वार्ड 25 नोहर वर्मा भाजपा
वार्ड 26 रिकेस सेन भाजपा
वार्ड 27 लक्ष्मी बाई साहू भाजपा
वार्ड 28 शारदा रॉय कांग्रेस
वार्ड 29 संजय सिंह भाजपा
वार्ड 30 सत्या देवी जायसवाल भाजपा
वार्ड 31 प्रियंका साहू भाजपा
वार्ड 32 लक्ष्मी दिवाकर भाजपा
वार्ड 33 धरमीन देवांगन निर्दलीय
वार्ड 34 संतोष नाथ सिंह निर्दलीय
वार्ड 35 इंजीनियर सलमान निर्दलीय
वार्ड 36 विनोद चेलक भाजपा
वार्ड 37 मन्नान गफ्फार खान कांग्रेस
वार्ड 38 पियुष मिश्रा कांग्रेस
वार्ड 39 रीता सिंह गेरा कांग्रेस
वार्ड 40 गिरजा बाई बंछोर भाजपा
वार्ड 41 वीणा चंद्राकर भाजपा
वार्ड 42 श्याम बहादुर सिंह भाजपा
वार्ड 43 सरीता देवी भाजपा
वार्ड 44 दया सिंह भाजपा
वार्ड 45 पी श्याम सुंदर राव भाजपा
वार्ड 46 के जगदीश कुमार कांग्रेस
वार्ड 47 भुपेन्द्र कुमार यादव कांग्रेस
वार्ड 48 शुभम कुमार झा कांग्रेस
वार्ड 49 एम लक्ष्मी गोपाल कांग्रेस
वार्ड 50 डी सुजाता कांग्रेस
वार्ड 51 मीरा बंजारे कांग्रेस
वार्ड 52 सुरेश कुमार वर्मा कांग्रेस
वार्ड 53 शकुंतला साहू भाजपा
वार्ड 54 वशीष्ठ नारायण मिश्रा निर्दलीय
वार्ड 55 नोमिन साहू कांग्रेस
वार्ड 56 साधना सिंह कांग्रेस
वार्ड 57 राजेश चौधरी कांग्रेस
वार्ड 58 संगीता ध्रुव कांग्रेस
वार्ड 59 एकांश बंछोर कांग्रेस
वार्ड 60 नीरज पाल कांग्रेस
वार्ड 61 सेवन कुमार कांग्रेस
वार्ड 62 मालती ठाकुर कांग्रेस
वार्ड 63 साकेत चंद्राकर कांग्रेस
वार्ड 64 उपासना साहू भाजपा
वार्ड 65 सुभद्रा सिंह कांग्रेस
वार्ड 66 लक्ष्मी पति राजू कांग्रेस
वार्ड 67 उमेश कुमार साहू कांग्रेस
वार्ड 68 भगवती शर्मा कांग्रेस
वार्ड 69 कोमल दास टंडन कांग्रेस
वार्ड 70 सीजू एंथोनी कांग्रेस
वार्ड 64 उपासना साहू भाजपा
वार्ड 65 सुभद्रा सिंह कांग्रेस
वार्ड 66 लक्ष्मी पति राजू कांग्रेस
वार्ड 67 उमेश कुमार साहू कांग्रेस
वार्ड 68 भगवती शर्मा कांग्रेस
वार्ड 69 कोमल दास टंडन कांग्रेस
वार्ड 70 सीजू एंथोनी कांग्रेस

By admin