भिलाई। नए साल में निगम के कार्यों में और अधिक कसावट लाने की तैयारियां की जा रही है। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। वे अधिकारियों व कर्मचारियों का उनकी क्षमता के अनुसार कार्य क्षेत्र निर्धारित करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों में बदलाव किया है। इस संबंध में आयुक्त ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक कुछ को अलग से प्रभार भी दिया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज सात अधिकारी कर्मचारी के कार्यो में फेरबेदल किया है। सहायक अभियंता सुनील दुबे को कार्यपालन अभियंता बनाया है। सुनील दुबे जोन क्रमांक 5 सेक्टर क्षेत्र में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की कमान संभालेंगे। सुनील दुबे इससे पहले नेहरू नगर जोन में सहायक अभियंता के रूप में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए आयुक्त ने उन्हें सहायक अभियंता से प्रमोट करते हुए कार्यपालन अभियंता का कार्य सौंपा गया है।

इन अधिकारी व कर्मचारियों में फेरबदल
आयुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा को अपने वर्तमान दायित्वो के साथ-साथ कार्यपालन अभियंता भवन संधारण व स्टोर शाखा का प्रभार दिया गया। सहायक अभियंता सुनील दुबे को जोन 01 से प्रभारी कार्यपालन अभियंता जोन 05 बनाया गया। उप अभियंता आलोक पसीने को जोन क्रमांक 01 से प्रभारी सहायक अभियंता जोन क्रमांक 01 बनाया गया। पुरुषोत्तम सिन्हा उप अभियंता को अपने वर्तमान दायित्वो के साथ-साथ भवन संधारण एवं स्टोर शाखा, दौलत चंद्राकर अनुरेखक को भवन अनुज्ञा शाखा, तीरथ यादव पंप सहायक को स्टेशनरी, परियोजना, विद्युत से संबंधित कार्य एवं रामप्रवेश सहायक ग्रेड दो को अपने वर्तमान कार्यो के साथ-साथ भवन संधारण एवं स्टोर शाखा के दायित्वो के निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई है।

By admin