Bodies elections: Men voted more than women

भिलाई। निकाय चुनाव के दौरान दुर्ग जिले के चार निकायों में मतदान संपन्न् हो गया। सोमवार को देर रात तक मतदान के आंकड़े अपडेट होते रहे। मंगलवार सुबह तक सभी चारों निकायों में फाइनल आंकड़े सामने आए। इस बार चुनाव में पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। वहीं महिलाओं ने कम मतदान किया। हालांकि ओवरआल आंकड़ों में ज्यादा अंतर नहीं है वहीं चारों निकायों में अलग अलग देखा जाए तो महिलाओं की भागीदारी कम रही। केवल जामुल पालिका में ही महिलाओं का आंकड़ा बढ़ा है। चारों निकायों को मिलाकर देखें तो कुल 66.47 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें से 66.91 फीसदी पुरुष व 66.03 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चारों निकायों में से सर्वाधिक मतदान जामुल में दर्ज किया गया। यहां कुल 73.10 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 72.30 फीसदी पुरुष व 73.94 महिलाओं ने मतदान किया। दूसरे क्रम पर भिलाई चरोदा निगम है। यहां पर कुल 67.61 फीसदी मतदान हुआ। इसमें पुरुषों की भागीदारी 68.61 फीसदी व मिहलाओं की भागीदारी 66.64 फीसदी रही।

देर रात तक अपडेट होने के बाद रिसाली नगर निगम में वोटिंग प्रतिशत में थोड़ा बदलाव आया है। देर रात तक जहां रिसाली का मतदान 62.14 बताया जा रहा था वह बढ़कर 62.97 फीसदी तक पहुंच गया। रिसाली में 63.96 फीसदी पुरुष व 61.97 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। इसी प्रकार नगर निगम भिलाई में कुल मतदान 62.19 फीसदी हुआ। इसमें से 62.79 फीसदी पुरुष व  61.58 फीसदी महिलाओं ने भागीदारी निभाई। चारो निकायों की तूलना की जाए तो जामुल में ही महिलाओं का आंकड़ा पुरुषों से अधिक रहा है।

By admin

One thought on “निकाय चुनाव: महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों ने किया ज्यादा मतदान, जानें क्या है चारों निकायों के फाइनल आंकड़े”

Comments are closed.