Chhattisgarh in-charge Purandeshwari reached Bhilai

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी बुधवार को भिलाई के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने यहां के एक होटल में चारो निकायों के भाजपा प्रत्याशियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चुनाव में रणनीत से लेकर प्रचार के लिए भाजपा प्रत्याशियों के योजना बनाई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पुरंदेश्वरी देवी ने भिलाई निगम, रिसाली निगम, भिलाई चरोदा निगम व जामुल नगर पालिका परिषद के प्रत्याशियों को चुनावी टिप्स दिए। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णदेव साय, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्रीप प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विद्यारतन भसीन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में डी पुरंदेश्वारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने झूठे वादे किए थे जिसका जवाब इस निकाय चुनाव में जनता देगी। नगरीय चुनाव को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश में है और सभी निकायों में भाजपा के प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे। पुरंदेश्वरी देवी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर तंज कसते हुए कहा किसानों की बात करने वाली सरकार वास्तव में किसानों का हित नहीं कर रही है। केंद्र और राज्यों का रेशों 60-40 का होता है लेकिन राज्य सरकार खुद ही पूरा क्रेडिट लेने का प्रयास करती है। बारदानों की कमी को लेकर पुरंदेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार डिमांड के अनुसार ही सप्लाई करती है। राज्य सरकार का आरोप निराधार है।

 

चुनाव की तैयारियों को लेकर पुरंदेश्वरी देवी ने कहा कि आज हमने सभी प्रत्याशियों की बैठक ली। कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्षद प्रत्याशियों को जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ने की समझाइश दी गई है। साथ ही घर घर जाकर सघन जनसंपर्क करने का निर्देश दिया गया है। भिलाई निगम में 2 प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के दौरान ऐसा होता है की कई प्रत्याशी नाराज हो जाते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है इसका भाजपा के चुनाव अभियान पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा।

By admin