Chief Minister Baghel reached Paddy Purchase Center Birjha

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज आचानक दुर्ग जिले के धान खरीदी केन्द्र बरेझर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित रहे। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर किसान बड़े खुश हुए। सीएम बघेल ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और  धान बेचने आए किसानों से मिलकर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। इस मौके पर सीएम बघेल के समक्ष किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। यहां से निकलते समय सीएम भूपेश के पक्ष में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने नारा लगाया। कृषिमंत्री ने कहा भूपेश बघेल है तो भरोसा है।

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान किसानों बारदानों के कमी की शिकायत की। एक किसान ने बताया कि बारदानों को काफी महंगे दाम में बाहर से खरीदना पड़ रहा है। वहीं इस पर सीएम बघेल ने कहा कि भारत सरकार हमें पर्याप्त बारदाने उपलब्ध नहीं करा रही है। हमने 5 लाख बारदाने मांगे और केन्द्र सरकार ने एक लाख ही दिए। इसके बाद हम इसकी व्यवस्था करने में लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिरेझर धान खरीदी केंद्र में खर्रा, हसदा, चिखला और बिरेझर से धान बेचने लोग आते हैं। अभी तक यहां 10716 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदी के साथ उठाव भी तेजी से किया जा रहा है। लगभग तीन हजार क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। किसानों ने बताया कि इस साल वर्मी कंपोस्ट खेतों में डाला, इसका अनुभव बहुत अच्छा रहा। किसानों यह भी कहा कि धाम खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था काफी अच्छी है। किसानों ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था बहुत अच्छी है। पहले देर तक इंतजार करना पड़ता था। शासन द्वारा छोटे किसानों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है इससे उन्हें काफी सुविधा हुई है।

 

By admin