रायपुर।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले  के प्रवास के दौरान पवनतारा गांव के धान खरीदी केंद्र जालबांधा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने किसानों से मुलाकात कर धान खरीदी की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर  कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार और छत्तीसगढ़ राज्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री ने जालबांधा धान खरीदी केंद्र में ग्राम पेटी और पवनतरा के उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान ग्राम पेटी के किसान बिसउआ लोधी ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खेती करते हैं और आज 51 कट्टा धान बेचने आए हैं तथा  त्रिवेणी वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज उन्होंने 55 कट्टा धान बेचा है ।

इस दौरान अधिकारियों को धान खरीदी की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां से दुर्ग जिले के भी ग्राम बिरेझर के धान खरीदी केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद किसानों से चर्चा की।

2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी

बीते 15 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 6 हजार 217 किसानों से 25 लाख 07 हजार 858 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 4465 करोड़ 02 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है।

1988 मिलर्स ने पंजीयन कराया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 7 लाख 41 हजार 552 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है तथा उपार्जन केन्द्रों से मिलरों द्वारा 4,65,559 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1988 मिलर्स ने पंजीयन कराया है।

By admin