रायपुर। निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जबरदस्त शिकस्त दी है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के सामने टिक नहीं पाई। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत पड़ेगी तो निर्दलियों के साथ मिलकर नगर सरकार बनाएंगे।

मुख्यमंत्री बघेल निकाय चुनाव के समय उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। जहां से वे गुरुवार को रायपुर लौटे। प्रदेश के नगरीय निकायों में कांग्रेस की जबरदस्त जीत से कार्यकर्ता में उत्साह देखकर एयरपोर्ट पर सीएम ने खुसी जाहिर की। ढोल-नगाड़े के साथ एयरपोर्ट पर पहुंच कार्यकर्ताओं ने सीएम बघेल का जोरदार स्वागत किया।

सभी जगहों पर बनाएंगे हम नगर सरकार
मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा आने वाले समय में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर हम नगर सरकार बनाएंगे। इसमें बीजेपी दूर-दूर तक नहीं है। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि बहुत अच्छा रिपोर्ट है चाहे बस्तर हो, सरगुजा, सारंगगढ़ हो या भिलाई से लेकर बिरगांव सभी जगह चुनाव के बहुत अच्छा रिजल्ट आया है। सभी को बधाई देता हूं। खासकर हमारे कार्यकर्ताओं को जो मेहनत की, उसके परिणाम अच्छे रहे, उनको भी बधाई देता हूं।

ये हमारी सरकार की सफलता है
एयरपोर्ट पर आये सभी नेताओं को मुख्यमंत्री बघेल ने अपने हाथों से मिठाई खिलाकर बधाई दी। सीएम ने कहा कि भाजपा के प्रभारी भी यहां लगे हुए थे, तब भी हमारे कार्यकर्ताओं के सामने टिक नहीं पाए। ये हमारी सरकार की सफलता है। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ की जनता ने भरोसा जताया है।

By admin