CM Bhupesh's roadshow

भिलाई। नगर निगम भिलाई व नगर निगम रिसाली में शनिवार का सीएम भूपेश बघेल ने रोड़ शो किया। सरकार के तीन वर्षों की उपलिब्धयों के साथ वे सीधे लोगों के बीच में उतरे। इस दौरान सीएम बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। जगह जगह उनका फूल मालओं से स्वागत भी किया गया। इस दौरान उन्होंन भाजपा पर निशाना साधा। सीएम बघेल ने रोड शो के दौरान कहा कि सभी निकायों में भाजपा की हार निश्चित है। इसी खीज में भाजपा नेता उलजुलूल बयानबाजी कर रहे हैं।

इससे पहले सीएम भूपेश बघेल दोपहर को तय समय पर भिलाई पहुंचे। जैसे ही उनका हेलीकाप्टर 7 वीं बटालियन के हैलीपैड पर उतरा स्वागत करने वालों की कतार लग गई। इस दौरान  भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, दुर्ग विधायक अरुण वोरा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम बघेल ने कार्यक्रम के अनुसार स्मृति नगर से अपना रोड़ शो शुरू किया। रोड शो के दौरान जगह जगह उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं के साथ ही आम लोगों ने भी उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान सीएम भूपेश राज्य सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते रहे। लोगों से विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का जीत दिलाने की मांग की। सीएम भपेश बघेल का काफीला भिलाई निगम क्षेत्र के कई वार्डों में घूमने के बाद रिसाली के वार्डों में भी पहुंचा। यहां पर भी सीएम बघेल ने विकास का वादा कर लोगों से अपने प्रत्याशियों के लिए वोट अपील की। भिलाई में सीएम बघेल के रोड शो के साथ ही चुनावी प्रचार भी थम गया है। अब प्रत्याशी मतदाताओं का अपने पक्ष में करने के लिए डोर टू डोर मौखिक प्रचार में जुट गए हैं।

बता दें शनिवार को ही भिलाई निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने आज सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय से चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए भिलाई निगम के लिए कई वादे किए। वहीं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा।

By admin