रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बिरगांव मतों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रूझान में छह वार्डों में कांग्रेस, चार में भाजपा और दो वार्ड में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे है। वहीं भानुप्रतापपुर में कांग्रेस ने अपने जीत दर्ज कर ली है। 

नगर पंचायत भानुप्रतापपुर उप चुनाव में वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी शांति ठाकुर ने जीत हासिल की। उन्होंने चार वोटों से भाजपा प्रत्याशी कांति मरकाम को हराया।

 

कोरिया: 10 वार्डों में कांग्रेस आगे, 3 में बीजेपी

कोरिया: वार्ड नंबर 2, 3 5, 6, 8, 10, 11, 13, 14, 16 कांग्रेस आगे है. 12, 15,17 नंबर वार्ड में भाजपा आगे चल रही है. 1, 7, 9 में मुकाबला जारी है. 20 नंबर वार्ड में निर्दलीय आगे चल रहे हैं.

मारो नगर पंचायत में 15 पार्षदों में से 10 में कांग्रेस की जीत

कांग्रेसी मारो नगर पंचायत में अध्यक्ष बनाने में सफल
मारो नगर पंतायत में वार्ड क्रमांक 1 बीजेपी, 2 में बराबर, 3 में कांग्रेस, 4 में कांग्रेस, 5 में कांग्रेस, 6 में बीजेपी, 7 में मतगणना जारी, 8 में कांग्रेस, 9 में बीजेपी, 10 में कांग्रेस, 11 में कांग्रेस, 12 में बीजेपी, 13 में कांग्रेस, 14 में कांग्रेस, 15 में निर्दलीय ने मारी बाजी।

By admin