Effect of Jawad

भिलाई। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात जवाद का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है। रविवार को ओडिशा तट से टकराने के बाद उड़ीसा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है वहीं इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर आदि जिलों में इसका असर दिख रहा है।  खासकर बस्तर संभाग में जमात जवाद के कारण रविवार रात से ही बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान भी गिरा है जिसके कारण ठंड बड़ी है।

बता दें कि बीते चार-पांच दिनों से आंध्र और उड़ीसा के तटीय क्षेत्रों में जवाद चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया था। जवाद को देखते हुए तटीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। शुरुआत में जवाद चक्रवात को काफी खतरनाक माना जा रहा था लेकिन तट तक पहुंचते-पहुंचते चक्रवात काफी कमजोर पड़ गया। जवाद के तट से टकराने के बाद भी जान माल की भी कोई हानि नहीं हुई। आंध्र व ओडिशा सरकारों के साथ केन्द्र के सुरक्षा उपायों के कारण खतरा काफी टल गया।

इधर चक्रवात जवाब के कारण सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। बस्तर संभाग के कुछ जिलों रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई। बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार जवाब चक्रवात का खतरा ज्यादा नहीं रहा। हालांकि इसके कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है वही चक्रवात के कारण मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। सुबह से बादल छाए रहने के कारण ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग ने दिन भर में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि एक दो दिन में बादल छठने के बाद ठंड और बढ़ेगी।

By admin