रायपुर। रायपुर के बीरगांव नगर निगम में अभी तक आ रहे रुझान से लग रहा है कि कांग्रेस का बहुमत होगा। अभी तक कांग्रेस ने 19 वार्डों में जीत हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 10 वार्डों में और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों ने 7 वार्डों में जीत हासिल की है। 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

यहां आए पहले परिणाम में दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस के शिव साहू विजयी हो गए हैं। वे उरला क्षेत्र से चुने गए हैं। इसके बाद आए दो और वार्ड 7 और 19 के परिणाम में कांग्रेस के प्रत्याशी कृपा राम निषाद और आनंद मोहन सिंह जीत गए हैं। वार्ड क्रमांक 2 से उबारन दास बंजारे 451 वोट हासिल कर जीत गए हैं। वार्ड 4 से कांग्रेस की पुष्पा यादव ने 359 वोट प्राप्त किए और जीत गईं। वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा की शकुन साहू 514 पाकर जीत गई हैं। कांग्रेस ने यहां 16 वार्डों में बढ़त बना ली है जबकि भाजपा के प्रत्याशी 10 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी 8 वार्डों में आगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ने 5 वार्डों में बढ़त बनाई हुई है।

बीरगांव में अभी तक जो स्थिति दिख रही है उसके मुताबिक वार्ड क्रमांक 1 में निर्दलीय शकुंतला धन्नू बंदे जीत गई हैं। वार्ड 2 में कांग्रेस के उबारन दास बंजारे जीते । वार्ड 3 से कांग्रेस शिव साहू जीत गए हैं। वार्ड 4 में कांग्रेस की पुष्पा आशीष यादव जीत गई हैं। वार्ड 8 में भाजपा के ज्ञानेश्वरी मिर्झा आगे हैं। वार्ड 9 से कांग्रेस भारती नन्दू चंद्राकर जीत गए हैं। वार्ड 10 से कांग्रेस कविता सूदन सिकली जीत गई हैं। वार्ड 15 से कांग्रेस के समारू राम पात्रे जीत गए हैं। वार्ड 18 भाजपा के पतिराम साहू जीत के करीब हैं। वार्ड क्रमांक 19 से कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं।

वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा की शकुन साहू जीत गई हैं। वार्ड 26 से सरोज बाई कुर्रे कांग्रेस प्रत्याशी जीत गई हैं। वार्ड 27 से दिलदार कुमरे कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं। वार्ड 28 से इकराम अहमद कांग्रेस से जीत गए हैं। वार्ड 29 से डोमेश देवांगन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी जीते।

40 वार्डों के लिए 186 उम्मीदवार मैदान में
बिरगांव के 40 वार्डों में कुल 186 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सभी 40 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के भी 20 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं 46 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

51 हजार से अधिक लोगों ने डाला है वोट
बिरगांव में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 80 हजार 441 है। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 36 हजार 799 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 43 हजार 627 है। बिरगांव में 15 मतदाता थर्ड अथवा अन्य जेंडर के भी हैं। इनमें से 51 हजार से अधिक लोगों यानी 64% ने मतदान किया है। यही मतदाता उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला करने वाले हैं।

By admin