7 out of 9 independents in Bhilai Corporation with Congress

भिलाई। दुर्ग जिले के चार निकायों में हुए चुनाव में मतदान के अंतिम आंकड़े सामने आ गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकडों के मुताबिक भिलाई चरोदा निगम में सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। वहीं नगर निगम भिलाई में भी मतदान के आंकड़े सुधरे हैं। भिलाई निगम में पिछले चुनाव से ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है।

नगर निगम भिलाई के 70 वार्डों में मतदान पूरा होने के बाद ओवरऑल आंकड़ा 62.19 फीसदी रहा। यह आंकड़ा पिछले निकाय चुनाव से बेहतर है। 2015 में हुए भिलाई निगम चुनाव में 57 फीसदी मतदान हुआ है। इस लिहाज से इस बार 5 फीसदी मतदान अधिक हुआ है। इसी प्रकार भिलाई चरोदा निगम में ओवरऑल मतदान 67.61 फीसदी रहा।

रिसाली और जामुल के नहीं बदले आंकड़े
भिलाई व भिलाई चरोदा निगम के मतदान के आंकड़ों में बदलाव देखा गया लेकिन रिसाली व जामुल के आंकडों में कोई बदलाव नहीं आया। रात 10 बजे तक इन दोनों निकायों में कोई बदलाव नहीं हुआ। नगर निगम रिसाली में 62.14 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नगर पालिका परिषद जामुल में  सर्वाधिक 73.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत उतई के 1 वार्ड में हुए उपचुनाव के दौरान जोश से भरे मतदाताओं ने 84.65 प्रतिशत मतदान किया।

By admin