Group Captain Varun Singh, who survived the helicopter crash

सीना डेस्क। बुधवार को देश के लिए एक और दु:खद खबर आई है। तमिलनाडु के कुन्नूर में पिछले दिनों हुए हेलिकॉप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है। ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह 8 दिसंबर को हुए हादसे में 14 लोगों के दल के साथ ही सफर कर रहे थे। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उनकी मौत हो गई। इंडियन एयर फोर्स ने ग्रुप कैप्टन के निधन की पुष्टि की है।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित शीर्ष नेताओं ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विट कर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा देश सेवा के लिए आपका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शहीद ग्रुप कैप्टेन के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने निधन गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वट कर कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह आखिरी समय तक वीर योद्धा की तरह लड़े। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। देश आपको सलाम करता है। ईश्वर उनके परिवार को हिम्मद दे।

बता दें तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर क्रैस हो गया था।  उक्त हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित 14 सैन्य अधिकारी सवार थे। हादसे में जनरल रावत सहित 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एकमात्र जीवित बचे थे। बुधवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। एयारफोर्स ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी।

By admin