रायपुर। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ( Corona Transition) के बीच आज से स्कूलों (Schools) में पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए छमाही परीक्षा (Half yearly examination) शुरू हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग (School education department) के अनुसार पहली से पांचवीं तक की परीक्षा 29 दिसंबर से एक जनवरी 2022 तक और छठवीं से आठवीं तक की परीक्षा 29 दिसंबर से चार जनवरी 2022 तक चलेगी। प्रदेश भर के बच्चों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (State council of educational research and training) ने प्रश्न-पत्र तैयार किए हैं।

रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा (District Education Officer AN Banjara) ने बताया कि मिडलाइन आकलन के लिए तैयारी पूरी हो गई है। प्रदेश भर के सभी जिलों में बच्चों का एक ही पर्चे से आकलन किया जाएगा। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार किया गया है। पहली से आठवीं तक 30 लाख और 9वीं से 12वीं तक 15 लाख बच्चे शामिल होंगे। कक्षा 10वीं-12वीं की प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 10 जनवरी से आयोजित की जाएंगी।

प्राइमरी स्तर – कक्षावार विषय
समय- सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक

  • 29 दिसंबर- हिंदी गणित हिंदी पर्यावरण अंग्रेजी
  • 30 दिसंबर- गणित हिंदी गणित अंग्रेजी गणित
  • 31 दिसंबर- अंग्रेजी अंग्रेजी पर्यावरण गणित हिंदी
  • 01 जनवरी- मौखिक मौखिक अंग्रेजी हिंदी पर्यावरण

छठवीं से आठवीं तक के लिए समय सारिणी
समय- सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक

  • 29 दिसंबर- हिंदी गणित विज्ञान
  • 30 दिसंबर-गणित अंग्रेजी हिंदी
  • 31 दिसंबर- अंग्रेजी हिंदी गणित
  • 01 जनवरी- सामा. विज्ञान विज्ञान संस्कृत/ उर्दू
  • 03 जनवरी- विज्ञान संस्कृत/ उर्दू सामा. विज्ञान
  • 04 जनवरी- संस्कृत/ उर्दू सामा. विज्ञान अंग्रेजी

By admin