Newborn's body found in the drain

सीना, कवर्धा। जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल के सामने नाली में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिला। नवजात के शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच दिया है। सुहब कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के सामने नाली में एक नवजात का क्षतविक्षत शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला। जब नवजात के शव को बाहर निकाला गया तो वह बहुत की क्षत विक्षत हालत में था। नवजात के शव को कुत्तो ने रातभर नोचा है। इसकी वजह से पुलिस को यह भी पता नहीं चल पाया है कि नवजात लड़का हे या लड़की। पुलिस मामले  मर्ग कायम कर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अस्पताल से फेंके जाने का अनुमान
इस मामले में पुलिस का कहना है कि नवजात का शव अस्पताल के सामने नाली में मिला है इसलिए इस बात की प्रबल संभावना है अस्पताल से ही किसी ने यहां फेंका होगा। फिलहाल अस्पताल में हाल के दिनों में गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पता चल जाएगा कि नवजात लड़का है लड़की। मर्ग कायम के करने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मामले में अस्पताल में भी पूछताछ की जाएगी।

By admin