रायगढ़। सराईपाली की एक फैक्ट्री में काम के दौरान दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सराईपाली स्थित नवदुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड स्थित है। जहां सुबह-सुबह काम के दौरान इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

सुबह हुई घटना में अफरा-तफरी मच गई
सरायपाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह तकरीबन 7 बजे सराईपाली में स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में रोजाना की तरह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट हो गया। उसके बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। बचाओ-बचाओ की आवाज गूंजने लगी। काम कर रहे अन्य मजदूर घायलों को बचाने के लिए दौड़े। दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी
बताया गया कि सभी घायल मजदूरों का इलाज जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

By admin