खैरागढ़। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के परिवार को विवाद बढ़ता ही जा रहा है। खैरागढ़ रियासत के राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद उपजे विवाद में अब ग्रामीण भी कूद पड़े हैं। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के दोनों बच्चों के समर्थन में गुरुवार देर रात ग्रामीण पैलेस में घुस गए। पैलेस का दरवाजा तोड़ दिया और विभा सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस भी ग्रामीणों के विराेध के आगे बेबस दिखी।

 

दरअसल यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पुलस गुरुवार को उदयपुर पैसेल का दरवाजा खोलने पहुंची। 4 नवंबर को खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह की मौत के बाद से ही उदयपुर पैलेस बंद था। विधायक देवव्रत सिंह इसी महल में रहा करते थे। विधायक के आकस्मिक निधन के बाद विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस महल में ताला लगा दिया था। गुरुवार को शाम 5:00 बजे के करीब जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पैलेस का दरवाजा खोला। इस दौरान विभासिंह, दिवंगत विधायक देवव्रत के दोनों बच्चे व उनकी पहली पत्नी पद्मा सिंह भी मौजूद रहीं।

पैलेस का दरवाजा खुलने से पहले की पैलेस के बाहर लोग जमा हो गए थे। मौके पर विभा सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगे। इस दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई गई। हंगामे के बीच ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने पथराव शुरू की दिया जिसके कारण कुछ गाडियों के कांच भी टूट गए। उग्र ग्रामीणों को संभालने में पुलिस को काफी मश्क्कत करनी पड़ी। इसके लिए अतिरिक्त बल भी बुलाया गया। स्थिति काबू में होने के बाद पुलिस ने गांव में मार्च पास्ट भी कराया। इससे पहले मंगलवार को भी खैरागढ़ केक कमल पैलेस में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था इस दौरान दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह से जमकर बहस भी हुई थी।

खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से ही राज परिवार में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। दिवंगत विधायक के बेटे आर्यव्रत सिंह व शताक्षी सिंह ने 4 दिन पहले प्रेस वार्ता लेकर अपनी सौतेली मां विभा सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इस दौरान बच्चों ने उनके पिता व उनके तो तेरी मां के बीच विवादित बातचीत का ऑडियो भी दिया था। यही नहीं इस दौरान बच्चों ने अपने पिता की मौत पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद से ही राज परिवार के समर्थन में ग्रामीण इकट्ठा होने लगे खैरागढ़ रियासत की जनता राजा देवव्रत से के निधन के बाद उनके बेटे आर्यव्रत को राजा मान रही है वही उनके साथ राज परिवार में उनकी सौतेली मां विभा सिंह द्वारा प्रताड़ित किए जाने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।

देखें वीडियो..

 

By admin