रायपुर। राजनांदगांव जिले से खुज्जी विधायक छ्न्नी साहू ने पति पर एफआईआर होते ही सरकार के विरोध मे जन हुंकार रैली निकाली। विधायक छन्नी साहू छुरिया में जन हुंकार रैली के माध्यम से शासन प्रशासन को खूब कोसा। छुरिया नगर मे कांग्रेस विधायक द्वारा रैली निकालना अपने ही सरकार के लिए सवाल खड़ा कर रहा है।

क्षेत्र में यह पहला अवसर नहीं है यहाँ पूर्व में भी इसी तरह एक परिवार के ऊपर युवक के हत्या व लापता जैसे मुद्दों को लेकर एक समाज विशेष के लोगों ने रैली सभा का आयोजन किया था। इस रैली में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अलाली यादव, विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, प्रकाश शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ,जनपद सदस्य विपीन यादव, कांग्रेस नेता जोधीराम साहू ने हिस्सा लिया।

तीन साल बाद क्यों आंदोलन
राजनीतिक जानकारों की मानें तो छुरिया में निकली जन हुंकार रैली का मकसद लोगो को साफ नजर आ रहा था। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है आखिर कांग्रेस विधायक को 3 साल बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज होने पर ही आंदोलन की रूपरेखा का क्यूं ख्याल आया।

By admin