Major terrorist attack in Srinagar, police personnel firing on bus

सीना डेस्क। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार शाम को आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस जवानों से भरी बस को घेरकर फायरिंग कर दी। इससे पहले की जवान संभल पाते सभी आतंकी फायरिंग के बाद फरार हो गए। फरार आतंकियों की तलाश के लिए जवानों ने घेराबंदी कर दी है। इस घटना में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए वहीं 12 घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की नौवीं बटालियन के जवानों को लेकर बस जेवन स्थित आर्म्ड पुलिस काम्प्लेक्स के करीब पहुंची थी। इससे पहले की बस आर्म्ड पुलिस काम्प्लेक्स पहुंचती घात लगाए बैठे आतंकियों ने शाम लगभग 6 बजे जेवन क्षेत्र में पंथा चौक के पास बस को घेर लिया। जवान कुछ समझ पाते आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बस के चारो ओर से फायरिंग हो रही थी। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 12 जवान घायल हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले के बाद फरार हुए आतंकी
जम्मू कश्मीर पुलिस पर हमले के बाद सभी आतंकी फरार हो गए। फायरिंग के बाद जवानों को मोर्चा संभालने का भी मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि हमाला करने वाले आतंकियों ने बस को पूरी तरह से घेर लिया था। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है। सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

By admin