भिलाई। नगर निगम रिसाली में महापौर व सभापति चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। 5 जनवरी को निगम में पहला सम्मीलन बुलाया गया है। नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यालय में सुबह 10:00 बजे सम्मीलन होगा। इस दौरान शपथ ग्रहण के साथ महापौर व सभापति का चुनाव भी कराया जाएगा। वही नगर पालिका परिषद जामुल में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव 7 जनवरी को किया जाएगा। इस संबंध में पीठासीन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है

नगर पालिक निगम रिसाली में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। यहां के 40 वार्डों में से 21 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद विजयी हुए हैं। वही 12 में भाजपा व सात निर्दलीय चुनकर आए हैं। सात निर्दलीयों में थे 5 ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इस प्रकार कांग्रेस के पास पार्षदों की संख्या 26 है। 5 जनवरी को वैशाली निगम में महापौर व सभापति का चेहरा साफ हो जाएगा।

इधर नगर पालिका परिषद जामुल में पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 7 जनवरी को रखा गया है। इसी दिन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा। जामुल पालिका के 20 वार्डों में से 10 में भाजपा 5 में कांग्रेस व पांच में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। यहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।

भिलाई चरोदा में 3 व भिलाई में 6 को शपथ
नगर पालिक निगम भिलाई में 6 जनवरी व भिलाई चरोदा निगम में 3 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। भिलाई के 70 वार्डों में से 37 में कांग्रेस व 24 में भाजपा के पार्षद हैं। वहीं 9 वार्डों में निर्दलीय पार्षद जीते हैं। यहां कांग्रेस का महापौर व सभापति बनना तय है। इसी प्रकार भिलाई चरोदा निगम में भी कांग्रेस को बहुमत मिला है। यहां कांग्रेस के 19 पार्षद विजयी हुए हैं। वहीं दो निर्दलीय पार्षदों ने समर्थन दे दिया है जिससे यहां कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 21 हो गई है। यहां भी कांग्रेस का महापौर व सभापति बनना तय है।

By admin