भिलाई। छत्तीसगढ़ में कालीचरण विवाद के बाद इनके खिलाफ कांग्रेस नेताओं की लामबंदी बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में भिलाई नगर विधायक ने काली चरण महाराज उर्फ धनंजय सराग का निर्वाचन डिटेल ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने कहा है कि स्वयं को संत बताने वाला कालीचरण उर्फ धनन्जय सराग जिसने महात्मा गांधी के लिए अपशब्द का प्रयोग किया ये 2017 महाराष्ट्र के अकोला में निकाय का चुनाव लड़ा, जिसे उसके मोहल्ले की जनता ने स्वीकार नहीं किया। क्या ऐसे जमानत जप्त लोग अब देश में अपने भद्दे विचार थोपेंगे?

बता दें कालीचरण महाराज ने रायपुर की धर्मसंसद में महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहे थे। उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था इसे लेकर रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका भी खारीज कर दी गई। 14 जनवरी तक उन्हें जेल भेज दिया गया है। इधर इस मामले में लगातार कांग्रेस नेता कालीचरण महाराज को निशाने पर ले रहे हैं। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने न सिर्फ काली चरण महाराज उर्फ धनंजय सराग का निर्वाचन डिटेल साझा किया बल्कि उनका अपराधिक रिकार्ड  भी साझा करते हुए उन्हें घेरा है।

भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कालीचरण महाराज का अपराधिक रिकार्ड साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि कालीचरण महाराज एक आपराधिक प्रवित्ति का व्यक्ति जो शुरू से लोगों को मारने, हथियार का उपयोग करने, जनता को भड़काने, दंगे कराने का आरोपी का रहा है। जिन पर धारा 324, 326, 504, 506 के तहत कार्यवाई की गई हो। यह कालीचरण धनजंय सराग गोडसे की संतान ही हो सकता है। इनकी गोलियां, इनकी गालियां कभी गांधी को नहीं छू सकती।

देवेंन्द्र यादव ने कहा कि गोडसे के इन संतानों ने लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है। इन्होंने कभी देशहित में योगदान नहीं दिया चाहे तो इतिहास देख लें। देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज महात्मा गांधी की मर्यादा के लिए गांधी हमारे अभिमान का आयोजन रायपुर में हुआ। इसमें सीएम भूपेश बघेल ने मौन धारण कर देश का उनका संदेश सुनाया। विधायक देवेन्द्र ने इस मौके पर भाजपा पर भी निशाना साण। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग आज खुले तौर पर कालीचरण जैसे ढोंगी के साथ खड़े हो रहे है। जनता ऐसे विचार रखने वालों को खारिज कर चुकी है आने वाले समय में जनता जवाब देगी।

By admin