MLA Devendra Yadav entered the fray to win the candidates in the corporation elections

भिलाई। नगर निगम चुनाव में जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों के बीच प्रचार प्रसार को लेकर भी तेजी देखी जा रही है। वार्ड पार्षद का चुनाव सभी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव भी प्रचार प्रसार के लिए मैदान में उतर गए हैं। देवेन्द्र यादव के चुनाव प्रचार के दौरान लोगों की जो भीड़ जुट रही है उसे देखकर कांग्रेस की जीत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में उतरे देवेन्द्र यादव 3 वर्षों की अपनी सरकार की उपलिब्धयां गिना रहे हैं। साथ ही अपने महापौर वाले कार्यकाल में किए गए विकास को भी लोगों के सामने रख रहे हैं। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव विपक्षियों को मौका देते नहीं दिख रहे हैं। इसका ताजा उद्हारण रविवार को देखने को मिला। भाजपा प्रत्यशी ने वार्ड 44 में शराब की दुकान का मुद्दा उछाला तो विधायक देवेन्द्र ने रातो रात शराब की दुकान को शिफ्ट करा दिया। जिस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीतने के मूड़ में थे उसे एक झटके में खत्म कर दिया। शराब की दुकान के हटने की खुशी वार्ड के लोगों में साफ देखी जा सकती है। सोमवार को जब विधायक देवेन्द्र यादव लोगों के बीच पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने विधायक देवेन्द्र का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।

विधायक देवेन्द्र यादव यहीं नहीं रुके आज के दिन उन्होंने खुर्सीपार के विभिन्न वार्डों में घर-घर दस्तक दी। आज पूरे दिन उन्होंने वार्ड 44, 45, 37 व 34 पहुंचकर लोगों से मिले। सघन जनसंपर्क के दौरान लोगों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस प्रत्याशियों को लिए लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन साल कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास कर रही है। भिलाई का क्षेत्र भी विकास से अछूता नहीं रहा। कांग्रेस के पार्षद जीत कर आएंगे तो सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनेगा और विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी। विधायक देवेन्द्र इस दौरान भाजपा के नेताओं को भी खुली चुनौती दी। विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल और हमारे 3 साल। देवेन्द्र यादव ने कहा कि वे किसी भी चौराहे पर विकास के मुद्दे पर भाजपा नेताओं से चर्चा के लिए तैयार हैं।

By admin