Ruckus in Khairagarh, furious over Congress's victory in counting

खैरागढ़। नगरीय निकाय चुनाव के तहत अब परिणाम सामने आने लगे हैं। इस बीच विवाद की स्थिति भी दिख रही हे। ताजा मामले में खैरागढ़ नगर पालिका के परिणामों को लेकर भाजपा ने हंगामा कर दिया। यहां 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 9 में जीत मिली। एक सीट पर दोनों को बराबर वोट मिले। रिकाउंटिंग में कांग्रेस को जीत मिली इससे भाजपा के लोग नाराज हो गए और धरने पर बैठ गए।

मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में मतगणना पूरी होने के बाद एक सीट को लेकर गहमागहमी हो गई। दरअसल यहां भाजपा के खाते में 10, कांग्रेस को 9 वार्डों में जीत मिली।  वार्ड क्रमांक 4 में दोनों प्रत्याशियों के बीच टाई हो गया है। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले हैं। इसके बाद दो बार रीकाउंटिंग कराई गई लेकिन नतीजा वहीं रहा। इसके बाद जब तीसरी बार रीकाउंटिंग हुई तो एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली।

फिर क्या था भाजपा कार्यकर्ताओं को यह नागवार गुजरा। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां रखी कुर्सियां पटकी और धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा का आरोप है कि यहां अधिकारियों ने मिलीभगत कर कांग्रेस को जिताया है। रिकाउंटिंग के बाद एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया। इसके साथ ही खैरागढ़ में अध्यक्ष चुनाव पेचिदा हो गया है। दोनों दलों को बराबर सीटें मिलने से किसी एक पार्टी का अध्यक्ष बनाना संभव नहीं है। अब देखना यह है कि खैरागढ़ में किस पार्टी का अध्यक्ष बनता है।

By admin