सुकमा। नक्सल क्षेत्र में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। इससे नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। नक्सल कोर एरिया करीगुंडम क्षेत्र के जंगल में जवानों को सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान 120 स्पाइक होल मिले हैं।

बता दें कि सुकमा पुलिस व CRPF ने संयुक्त कार्रवाई में करीगुंडम गांव के पास नजर रखे हुए थे। इसी दौरान स्पाइक होल्स बरामद किए गए।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने सीआरपीएफ और पुलिस के जवान अनेक तरह के अभियान चलाते रहते हैं। इसी के तहत इस बार चले सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को यह सफलता मिली। इससे नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों को जवानों ने एक बार फिर नाकाम कर दिया है।

बता दें कि नक्सल कोर एरिया करीगुंडम में सुरक्षाबलों द्वारा नया कैंप स्थापित किया गया है। जहां से लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। बताया गया कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से गड्ढों में स्पाइक लगाया था।

बता दें कि बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में घना जंगल है। जहां नक्सल गतिविधि सक्रिय है। वे ग्रामीणों को डरा-धमका कर खून-खराबा कर फोर्स के जवानों की जान लेने के लिए बम-बंदूक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्ही गतिविधियों को कंट्रोल कर नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में गुस्साए नक्सली जवानों का कई बार बड़ा नुकसान कर चुका है।

By admin