Bhilai Corporation Elections: Crowd gathered on the last day of nomination

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन प्रदेश के दस जिलों के निकायों में काफी चहल-पहल रही। राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव के 40 वार्डों में 209 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को सत्ताधारी कांग्रेस, भाजपा और जकांछ के प्रत्याशियों ने पूरे जोश और शक्ति प्रदर्शन के साथ पर्चा दाखिल किया। गौरतलब है कि प्रदेश के 10 जिलों के 15 नगरीय निकाय में चुनाव होना है। इन निकायों के कुल 387 वार्डों में चुनाव होने हैं इसको लेकर 1,733 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए हैं। नगर निगम बिरगांव के दाखिल 209 नामांकन में से भारतीय जनता पार्टी के 54, सत्ताधारी कांग्रेस के 46, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 42, अन्य दल 20 और निर्दलीय 46 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।

चार वार्ड में आठ-आठ प्रत्याशी
बिरगांव के चार वार्ड 17, 19, 20 और 33 में सबसे ज्यादा आठ-आठ प्रत्याशी तो वहीं वार्ड 2, 3, 15, 19, 29 और 39 में तीन-तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। नगर पालिका निगम बिरगांव के रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि नामांकन दाखिन होने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब कल शनिवार को इसकी संवीक्षा की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। किया जायेगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 23 दिसम्बर 2021 को

जानिए किस वार्ड में कितने प्रत्याशी
वार्ड-1 में 5, वार्ड-2 में 3, वार्ड-3 में 3, वार्ड-4 में 5, वार्ड-5 में 6, वार्ड-6 में 6, वार्ड-7 में 4, वार्ड-8 में 7, वार्ड- 9 में 8, वार्ड- 10 में 4, वार्ड-11 में 6, वार्ड-12 में 4, वार्ड-13 में 5, वार्ड-14 में 6, वार्ड-15 में 3, वार्ड-16 में 5, वार्ड-17 में 8, वार्ड-18 में 6, वार्ड-19 में 3, वार्ड-20 में 8, वार्ड- 21 में 6, वार्ड- 22 में 5, वार्ड- 23 में 7, वार्ड- 24 में 7, वार्ड- 25 में 6, वार्ड- 26 में 4, वार्ड -27 में 4, वार्ड-28 में 4, वार्ड-29 में 3, वार्ड -30 में 6, वार्ड -31 में 7, वार्ड- 32 6, वार्ड -33 में 8, वार्ड 34 में 5, वार्ड-35 में 5, वार्ड -36 में चार, वार्ड -37 में 4, वार्ड -38 में चार, वार्ड-39 में 3 और वार्ड-40 से 5 प्रत्याशी मैदान में है।

कई वार्डों में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

भाजपा और कांग्रेस के सात जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी सभी ४० वार्डों में अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। बिरगांव में कभी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की अच्छी पकड़ मानी जाती थी। इसलिए यहां उसे कमजोर नहीं माना जा सकता है। लंबे समय से बिरगांव में निर्दलीयों का बोलबाला रहा है। बता दें कि भाजपा के 54, कांग्रेस के 46, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 42 ने प्रत्याशियों ने अपना पर्चा यहा से भरा है। चुनावी विशेषज्ञों का कहना है बिरगांव के ज्यादातर वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

शुक्रवार देर रात कर बनती रही रणनीति
बिरगांव नगर निगम का चुनाव सिर्फ 16 दिन बचे हैं। प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद ही चुनाव प्रचार का श्रीगणेश कर दिया। प्रत्याशी अपनी चुनावी रणनीति बना प्रचार शुरू कर दिया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर रिस्तेदारी निकालकर वोट देने की मांग कर रहे हैं तो कुछ प्रत्याशी अपने वार्ड में वोटरों को उनके रिश्तेदारों से फोन कराकर वोट देने की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख दल भी चुनावी रणनीति बनाने में जुटे
चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा व जकांछ चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पार्टी नेताओं को वार्डों में चुनाव की जिम्मेदारी तय कर उतारने की रणनीति तैयार की जा रही है।

निकाय चुनाव के लिए 19 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त
इधर, नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 19 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें 7 आईएएस, 7 आईएफएस और छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के 5 अधिकारी शामिल है। निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि ये प्रेक्षक आदर्श आचरण संहिता का अनुपालन, नाम निर्देशन पत्रों की जांच, प्रतीक आवंटन, कार्मिकों की नियुक्ति व प्रशिक्षण मतपत्र व मतदान सामग्री की व्यवस्था व वितरण, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतगणना आदि के इंतजाम पर निगरानी रखेंगे। निर्वाचन भवन में आयोजित ब्रीफिंग में उप सचिव डॉक्टर संतोष कुमार देवांगन ने प्रेक्षकों के दायित्वों के बारे में विस्तार से चर्चा की । इस दौरान उप सचिव दीपक अग्रवाल ने ऑनलाइन नॉमिनेशन के बारे में जानकारी दी।

By admin