रायपुर। साहित्य और मानवता के लिए समर्पित राष्ट्रीय संस्था सामयिक परिवेश अध्याय पत्रिका की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा बीते रविवार को रायपुर के एक निजी होटल में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मां वीणापाणी की पूजा अर्चना के साथ ही कवि दिलीप टिकरिहा ने सरस्वती वंदना, द्रौपदी साहू ने प्रदेश का राज गीत “अरपा पैरी” एवं पूर्णिमा तिवारी ने स्वागत गीत की प्रस्तुति के उपरांत नावेद रजा दुर्गवि के कुशल संचालन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

प्रथम पाली का कार्यक्रम परिचय के साथ-साथ मिलन समारोह और सम्मान समारोह में प्रथम पाली के सभी विशिष्ट अतिथियों का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सरला शर्मा हिंदी साहित्य समिति अध्यक्ष, अरुण निगम पूर्व अध्यक्ष हिंदी साहित्य समिति एवं आलोक नारंग हिंदी साहित्य समिति महासचिव सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में साहित्य की महत्ता, साहित्य का समाज को देन, एवं छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकारों का उदाहरण देकर वर्तमान के सभी साहित्यकारों को देश समाज मानवता के प्रति समर्पित होकर मानव उत्थान उद्देश्य पूर्ति , मानव जीवन प्रेरणा पद साहित्य एवं निरंतर साहित्य सेवा द्वारा समाज सुधार पर जोर दिया गया।

द्वितीय पाली में सामयिक परिवेश छत्तीसगढ़ अध्याय के उपस्थित सभी कवियों को शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी कवियों ने अपनी अपनी मनमोहक रचना प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय श्याम कुंवर भारती, विशिष्ट अतिथि अंजनी सुधाकर, जुगेश चंद्र दास, एमएल नत्थानी, गुलाबचंद साव जी, आदरणीया वर्षा तिवारी एवं समस्त कवि गण आदरणीया सरोज साव कमल राज्य प्रभारी, कमलेश प्रसाद शर्मा बाबूजी, पूर्णिमा तिवारी, आदरणीया लता शर्मा. दिलीप टिकरिहा, द्रौपदी साहू, नवेद रजा दुर्गवी, रेखराम साहू, गोपाल साहू, दीपक महापात्रे, तीजन सिन्हा एवं आदरणीया लक्ष्मी करियारे सहित सभी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सबके हृदय में स्थान बनाया।

By admin