रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। राजधानी पुलिस एक संदिग्ध बोलेरो की जांच करने पहुंची तो गाड़ी से एक क्विंटल गांजा बरामद किया गया।

डीडीनगर थाना से मिला जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार 24 दिसंबर को  12 बजे एक संदिग्ध बोलेरो की जांच में पुलिस ने एक क्विंटल गांजा बरामद किया। डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि किसी ने मोबाइल पर जानकारी दी कि एक बोलेरो काफी देर से खड़ी है। जिसकी जांच की गई तो उसके अंदर से तकरीबन एक क्विंटल गांजा बरामद किया गया है।

हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है कि गांजा लेकर कौन आया था और उसे किस जगह ले जाना था। बोलेरो पर ओडिशा का नंबर था। डीडी नगर पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार गांजा तस्कर पुलिस की नाकेबंदी को देखकर पहले ही वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कहा एसएसपी के निर्देश पर राजधानी में मादक पदार्थों को बेचने वालों की धरपकड़ की जा रही है।

बतादें कि प्रदेश में गांजा की एक पत्ती भी बिकने नहीं देने के फरमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों दिए थे, जिसके बाद से प्रदेश सहित राजधानी पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है।

By admin