Congress captures all three corporations of Durg district

 

भिलाई। पहली बार हुए रिसाली निगम के चुनाव में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया है। पर जब पार्टी की टिकट बांटी गई तो जीत का दावा करने वाले सक्रिय दावेदारों की टिकट काट दी गई थी। वे बागी होकर निर्दलीय पर्चा भरा और बता दिया कि हमारा वर्चस्व अपने क्षेत्र में कायम है।

बता दें कि नगर निगम रिसाली में कांग्रेस को बहुमत मिला है। वहीं दूसरा तोहफा ये है कि कांग्रेस से बागी हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय जीतकर अपना वर्चस्व दिखा दिया और कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। निगम चुनाव में जीतने वाले 7 में 5 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। अब रिसाली निगम में कांग्रेस के बहुमत का आंकड़ा बढ़कर 26 हो गया है।

इन वार्डों से विजयी हुए बागी
जानकारी अनुसार ये सभी कांग्रेस के बागी प्रत्याशी हैं जो वार्ड क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 6, वार्ड क्रमांक 20, वार्ड क्रमांक 33 और वार्ड क्रमांक 34 से विजयी हुए हैं। इन प्रत्याशियों ने कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है, जिससे कांग्रेस की सीटें बढ़कर 21 से 26 हो गयी है।

यहां भाजपा को 12 सीटें मिल पाई
पहली बार हुए रिसाली निगम चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां पर कांग्रेस के 21 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को रिसाली में केवल 12 सीटों मिल पाई है। कांग्रेस पार्टी को उनके जीते हुए बागी प्रत्याशियों का भी समर्थन मिल गया है। कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलियों में वार्ड क्रमांक 2 टीकम सिंह साहू, वार्ड क्रमांक 6 शीला नारखेड़े, वार्ड क्रमांक 20 चन्द्र प्रकाश सिंह, वार्ड क्रमांक 33 पर्मेश्वर कुमार व वार्ड क्रमांक 34 डोमन लाल बारले शामिल हैं।

By admin