रायपुर। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट के कारण ठंड बढ़ने लगी है। पिछले पांच दिनों में प्रदेश के विभिन्न शहरों में पारा 4 से 5 डिग्री तक गिर गया है। राजधानी के आउटर इलाकों में ठंड का असर शहर की तुलना में कहीं अधिक है। 10 दिसंबर को रायपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था, जो अब कम होकर 15.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री हो गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है। आज 15 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। 13 दिसंबर को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दुर्ग का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा।

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद का पारा 12.9, कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा 13.9, कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर 11.4, कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर 14.2, कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर 11.7, कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव 12.7 और कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी का न्यूनतम तापमान 12.4 रहा।

ऐसा रहा तापमान
दुर्ग 28.6 11.8
जगदलपुर 27.7 14.1
अंबिकापुर 23.0 09.9
पेन्ड्रा 25.7 11.8
राजनांदगांव 28.0 14.0
बिलासपुर 28.0 14.4
रायपुर 28.0 15.2
(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

By admin