रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नव वर्ष में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन करने हेतु प्रेरित करने के लिए सुनो रायपुर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों का पालन तथा दुर्घटनाओं को रोकना है ।

सुनो रायपुर अभियान के तहत यातायात पुलिस सुबह 7:00 बजे से शहर के ऑक्सीजोन गार्डन, बूढ़ा तालाब गार्डन तथा मरीन ड्राइव में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा पालन करने हेतु निर्देशित कर सड़क सुरक्षा संकल्प पत्र देकर नियमों का पालन करने हेतु संकल्प दिलाया।

इस अभियान में सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, निरीक्षक नीलकंठ वर्मा एवं अम्बरीश शर्मा के साथ स्वयंसेवी संगठन के सिख केयर इंडिया, आभास फाउंडेशन एवं आवाज फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मॉर्निंग वॉक में आए आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने अपील की गई साथ ही सड़क सुरक्षा संकल्प पत्र वितरण किया गया।

जय स्तंभ, भाटागांव एवं भगत सिंह चौक में चला अभियान

सुबह 11:00 बजे शहर की जय स्तंभ चौक, भाटागांव चौक एवं भगत सिंह चौक में दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने व मोबाइल से बात नहीं करने की समझाइश दी गई एवं चार पहिया वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट लगाएं वाहन नहीं चलाने निर्देशित किया गया, साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने निर्देशित किया गया।

मरीन ड्राइव, सिटी सेंटर मॉल पंडरी में शाम को अभियान

शाम 5 बजे से शहर के मरीन ड्राइव एवं सिटी सेंटर मॉल पंडरी में यातायात पुलिस , स्पर्श एक कोशिश, संचय ग्रुप, सौभाग्य फाउंडेशन के सहयोग से अभियान चलाया गया। इस दौरान मरीन ड्राइव में इवनिंग वॉक में आए हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा नए वर्ष में स्वयं तथा अपने घर के प्रत्येक सदस्यों को यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु संकल्प लेने सड़क सुरक्षा संकल्प पत्र का वितरण किया गया।

बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी

यंग इंडिया टीम ने सिटी सेंटर मॉल में बच्चों को ट्रैफिक नियमो की जानकारी देकर पालकों से नियमों का पालन करवाने के लिए प्रेरित किया गया। यंग इंडिया के अध्यक्ष आदित्य मूंदड़ा एवं टीम द्वारा सिटी सेंटर मॉल में सुनो रायपुर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई साथ ही अपने पालकों से नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने प्रेरित करने बताया गया इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक अमरीश शर्मा निरीक्षक धीरज मरकाम उपस्थित रहे।

यातायात पुलिस की लोगों से अपील

यातायात पुलिस रायपुर सभी वाहन चालकों से अपील कर रहा है कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम सुरक्षित यातायात संचालन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे, यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सुनो रायपुर जन जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं इस मुहिम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, ताकि हम सभी अपने रायपुर की यातायात को स्मार्ट ट्रैफिक बनाकर प्रदेश तथा देश में एक अलग पहचान बनाए।

By admin