Bhilai Corporation has the lowest turnout

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 6 जनवरी को नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में होगा। इसी के साथ महापौर व सभापति का चुनाव भी किया जाएगा। साथ ही अपील समिति का भी चुनाव इसी दिन होगा। इसके साथ ही भिलाई निगम की शहर सरकार का गठन कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई में चुनाव संपन्न होने के बाद महापौर व सभापति को लेकर उत्सुकता कायम है। इस चुनाव में कांग्रेस के 37 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के 24 व 9 निर्दलीय पार्षद चुनकर आए हैं। सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण 6 जनवरी को तय किया गया है। इस संबंध में पीठासीन अधिकारी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण महापौर व अध्यक्ष तथा अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन 6 जनवरी 2022 को किया जाएगा। नगर निगम के पांचवे कार्यकाल का यह प्रथम सम्मीलन सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इसी प्रकार भिलाई चरोदा निगम का शपथ ग्रहण समारोह 3 जनवरी को होगा। इसी दिन यहां महापौर व सभापति सहित अपील समिति का चुनाव होगा।

छुट्‌टी पर हैं दोनों निगम के पार्षद
फिलहाल भिलाई निगम व भिलाई चरोदा निगम के पार्षद चुनाव की थकान मिटा रहे हैं। भिलाई निगम के पार्षद जहां पुरी में टूर पर हैं वहीं भिलाई चरोदा निगम के पार्षद गोवा टूर पर गए हैं। अब जब दोनां निगमों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हो गया है तो इससे पहले सभी वापस लौट जाएंगे। यानि भिलाई चरोदा निगम के पार्षद 3 जनवरी से पहले व भिलाई निगम के पार्षद 6 जनवरी से पहले वापस लौट आएंगे।

By admin