The cold suddenly increased in Chhattisgarh

सीना डेस्क, भिलाई। छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से ठंड अचानक बढ़ गई। वहीं सोमवार को मौसम में और अधिक ठंडक घुल गई है। प्रदेश का उत्तरीक्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। विशेषकर सरगुजा व बिलासपुर संभाग के उत्तरी क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के उत्तरी हिस्सों तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। पिछले 24 घंटों की तूलना करें तो रायपुर, दुर्ग, बस्तर के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 48 घंटों में प्रदेश में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि इस सीजन में रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शीतलहर का कारण उत्तरी भारत से आ रही हवाएं हैं। उत्तरभारत में इन दिनों बर्फबारी हो रही है और तापमान 0 से भी नीचे चला गया है। प्रदेश में इन दिनों हवाओं का रुख उत्तर से दक्षिण पूर्व की ओर है इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में शीतलहर है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट पेंड्रा में दर्ज किया गया। यहां एक दिन में लगभग 7 डिग्री तक पारा गिर गया। इसके साथ ही यहां का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। अंबिकापुर में भी तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई इसके साथ ही यहां भी तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है।

रायपुर व दुर्ग में बड़ी ठंड, जलने लगे अलाव
इधर प्रदेश की राजधानी रायपुर व दुर्ग भलाई में भी बीते तीन चार दिनों में ठंड काफी बढ़ गई है। रविवार रात को दुर्ग जिले का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया। यहां पिछले कुछ दिनों में लगातार पारा गिर रहा है। अमूमन यही स्थिति राजधानी रायपुर की भी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है। वहीं गर्म कपड़ों के बाजार में भी भीड़ बढ़ गई है। पावर हाउस भिलाई में लगने वाले वूलन मार्केट में पिछले कुछ दिनों से भारी भीड़ है। प्रदेश में ठंड का आलम यह है कि रात के अलावा दिनभर ठंड का अहसास हो रहा है। ठंडी हवाएं चलने के कारण दिनभर ठंड रहती है।

By admin