बिलासपुर। जमीन विवाद के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि मालिकाना हक के लिए लोग खेत में ही लड़ाई करने लगे। देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। जो मिला उसे ही पकड़कर रिश्तेदार एक-दूसरे पर हमला करने लगे। आपस में ही खेत में खून के प्यासे हो गए।

न्यायालय में चल रहा जमीन विवाद मामले में एक पक्ष कुल्हाड़ी और डंडा लेकर केत में पहुंच गया और वहां मौजूद दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में दूसरे पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चल रहे विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हमले के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा के पटेलपारा निवासी धनेश्वर पटेल और सुरेंद्र पटेल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। इनकी जमीन विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। रविवार सुबह करीब 10 बजे एक पक्ष जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। उन्होंने वहां लगे कांटे और तार उखाड़ दिए।

इस बात का पता दूसरे पक्ष को चला तो वह भी मौके पर पहुंच गया। दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि धनेश्वर व बलराम के साथ अन्य ने मिलकर कुल्हाड़ी निकाल ली और सुरेंद्र के बेटे मुकेश व उसके चाचा विनोद के सिर पर हमला कर दिया।

विवाद की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायल सुरेंद्र व मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर धनेश्वर व बलराम को गिरफ्तार कर लिया है।

By admin