रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में पारा गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। रविवार को 8.5 डिग्री तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं पेंड्रारोड का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सिलयस रहा।

मौसम विज्ञान बीपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है । जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहने की संभावन है। लेकिन विशेष परिवर्तन नहीं होंगे। 13 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिर भी प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्का गिरावट का ट्रेंड रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है। इसके असर के चलते अलगे ४८ घंटे में उत्तर भारत में बर्फबारी होगी। छत्तीसगढ़ में बुधवार के बाद से पारा तेजी से गिरेगा। और उस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि बीते कुछ सालों में मौसम का ट्रेंड बदल गया है। पहले जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती थी, लेकिन अब दिसंबर में ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

जलने लगे अलाव

ठंड से बचने के  लिए लोग अलाव का सहारा लेे रहे है। राजधानी के अलावा आउटर के इलाकों में देर शाम लोगों को अलााव जलाते देखा जा सकता है। वहीं गांवों में भी लोग अलाव जला रहे है। बता दें कि इन दिनों प्रदेश में धान  खरीदी चल रही है। खरीदी केंद्र पहुंचने वाले किसान ठंड से बचने के लिए पूरी रात अलाव जला रहे है।

 

गर्म कपड़ों का बाजार सजा

ठंड बढ़ने के साथ एक बार फिर गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। राजधानी के बूढ़ातालाब, आश्रमरोड, सुंदर नगर मार्ग, शंकर नगर, मोती बाग सहित कई स्थानों पर गर्म कपड़ों के लगे बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है।

 

By admin