नई दिल्ली। आज चक्रवात तूफान जवाद ( ( Cyclone Storm Jawad)) आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। राज्य में लगातार बारिश दर्ज हो रही है। कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं है। इतना ही नहीं प्रदेश की सरकार ने अलर्ट (Alart) भी जारी कर दिया है। स्कूल-कॉलेज (School-Collage) को भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं, मौसम विभाग (Meteorological Department) ने छत्तीसगढ़ में भी बारिश (Rain) की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की माने तो जवाद के आज उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पुरी में आज भारी बारिश हो हो सकती है। इस दौरान 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चक्रवाती तूफान अस्थायी अवधि के लिए समुद्र में बड़े तूफान में तब्दील हो जाएगा और 110 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।

सुकमा से जशपुर तक बादल छाए रहेंगे
इसके अलावा बंगाल और ओडिशा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में तूफान के चलते बारिश होने की संभावना है। आज सुकमा से जशपुर तक बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। एक-दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके अलावा रात के तापमान में अंतर आएगा और ठंड भी कम पड़ेगी।

By admin