BJP Congress Logo

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत दुर्ग जिले के 4 निकायों में सोमवार को फाइनल प्रत्याशी तय हो जाएंगे। नामांकन दाखिले के बाद विगत 2 दिनों से कांग्रेस व भाजपा के शीर्ष नेता बागियों को मनाने मान मनौव्वल करते रहे। अब देखना यह है कि सोमवार को कितने बागी अपना नाम वापस लेते हैं और कितने चुनाव मैदान में डटे रहते हैं। निगम कार्यालय में नाम वापसी की प्रक्रिया आज दोपहर 3:00 बजे तक पूरी कर ली जाएगी इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

बता दें कि दुर्ग जिले के 4 निकायों नगर निगम भिलाई, नगर निगम चरोदा, नगर निगम रिसाली व नगर पालिका परिषद जामुल से कुल 920 लोगों ने नामांकन जमा किया था। इनमें से स्कूटनी के दौरान भिलाई निगम से दो, रिसाली निगम से तीन, भिलाई चरोदा निगम से एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया गया। इसके बाद चुनावी मैदान में 914 प्रत्याशी है। 914 में से 388 निर्दलियों ने नामांकन जमा किया है। वही शेष सभी भाजपा व कांग्रेस के नेता है। आज नाम वापसी के दौरान ऐसे दावेदारों पर नजर रहेगी जिन्होंने कांग्रेस या भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया था।

बागियों को मनाने किए गए लुभावने वादे

इधर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों के बागी बड़ी संख्या में चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। सर्वाधिक बागी प्रत्याशी नगर पालिक निगम भिलाई में देखे जा रहे हैं। लगभग सभी वार्डों से बागी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा किया है।  स्कूटनी के बाद दोनों दलों के दिग्गज नेता इन बागियों को साधने में लगे हुए हैं इसके लिए तरह-तरह के लुभावने वादे भी किए जा रहे हैं। यहां तक की फागी बंद कर चुनाव लड़ने पर पार्टी से निष्कासित किए जाने की भादवी दिग्गज नेताओं ने की है।

दिख चुकी है टिकट न मिलने की नाराजगी

टिकट न मिलने की नाराजगी दोंनो पार्टियों में देखी जा रही है। रविवार को सुपेला में भाजपा कार्यालय में एक महिला नेत्री का गुस्सा देखा गया। इस घटना ने जहां दिग्गज नेताओं को सकते में ला दिया वहीं बागियों को लुभाने वादों का दौर शुरू हो गया। भिलाई निगम में 11 एल्डरमेन के पद हैं। इससे कांग्रेस के कुछ बागियों को साधा जा सकता है लेकिन भाजपा के सत्ता में न होने के कारण उनके पास बागियों को साधने के लिए ज्यादा मौके नहीं है। इसके बाद भी तमाम कोशिशें की जा रही है।

By admin